मोदी ही नहीं इन बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने भी की अबू धाबी में शिरकत


Mohit Tiwari
14 Feb 2024

BAPS मंदिर का हुआ उद्घाटन

    दुबई में बोचासनावासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है.

हो रहा है उत्सव

    इस हिंदू मंदिर के उद्घाटन का उत्सव अबू धाबी में मनाया जा रहा है.

सबसे बड़ा है मंदिर

    यह मंदिर पूरे अबू धाबी में पहला और सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है, जो भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है.

पहुंचे हैं कई सेलेब्स

    इस मंदिर के उद्घाटन समारोह में टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की है.

अक्षय कुमार भी रहे मौजूद

    इस भव्य मंदिर के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी नजर आए. इस दौरान वे ऑफ व्हाइट-कुर्ता पहने हुए हैं.

विवेक ओबेरॉय ने कही ये बात

    उद्घाटन समारोह में मौजूद विवेक ओबेरॉय ने कहा कि 'यह मंदिर बेहद ही खूबसूरत और अविश्वसनीय है, मैं पहले भी यहां पर आ चुका हूं'.

दिलीप जोशी ने भी की तारीफ

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिलीप जोशी ने भी कहा कि यह मंदिर बेहद ही खूबसूरत है.

शंकर महादेवन भी आए नजर

    संगीतकार शंकर महादेवन भी उद्घाटन समरोह में नजर आए.

कही ये बात

    शंकर महादेवन ने कहा कि यह भारत और दुनियाभर के सभी भारतीयों को लिए बेहद खुशी का क्षण है.

More Stories