हमास की वजह से कब्रगाह बना गाजा, राफाह में मर रहे मासूम, क्यों तबाही मचा रहा इजराइल?
India Daily Live
06 May 2024
हमास ने इजराइल पर बोला हमला
एक तरफ मिस्र में शांतिवार्ता की उम्मीद फिलिस्तीन कर रहा है, दूसरी तरफ इजराइल पर हमास ने धावा बोल दिया.
हमास ने 3 सैनिक मारे
केरेम शलोम चौकी पर हमास ने रॉकेट दागे, जिसमें 3 इजराइली सैनिक मारे गए.
इजराइल ने बंद की चौकी
इजराइल हमास के हमलों से डर गया है और चौकी पर तैनाती हटा ली है.
हमास लोगों की बढ़ा रहा मुश्किलें
केरेम शेलोम चौकी के रास्ते से ही गाजा के लोगों तक मानवीय मदद पहुंचाई जा रही थी. अब इसी को बंद कर दिया गया है.
काहिरा में नहीं बनी बात
काहिरा में हमास और इजराइल के बीच वार्ता हो रही थी लेकिन सीज फायर को लेकर सहमति नहीं बनी.
क्या थी इजराइल की शर्त?
इजराइल चाहता है कि उसे बंधक छोड़ दिए जाएं, 40 दिन तक इजराइल फिर हमला नहीं करेगा.
क्या मिला जवाब?
हमास ने मना कर दिया. हमास खुद हमले कर रहा है और शांति चाहता है.
क्यों हमास है मासूमों का कातिल?
हमास लगातार इजराइल पर हमला कर रहा है. इजराइल जवाबी कर्रवाई कर रहा है, जिसमें मासूम मारे जा रहे हैं.
मासूम ही मर रहे हैं!
हमास मासूमों को ढाल बनाकर इजराइल पर हमला बोल रहा है.
कब थमेगी यह जंग?
इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 से जंग छिड़ी है, इतने महीने बीत गए लेकिन जंग नहीं थमी.
इजराइल में कितने लोग मरे?
इजराइल के 1200 नागरिकों को हमास ने मार डाला है और 250 लोगों को बंधक बनाया है. इनमें से कुछ लोग रिहा भी हुए हैं.
गाजा बन गया है कब्रगाह
गाजा कब्रों का शहर हो गया है. इजराइल के हमले में 34,600 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं.
78000 घायल लेकिन इलाज नहीं
इस जंग में 78000 लोग घायल हैं लेकिन किसी को इलाज नहीं मिल पाया है.