पाकिस्तान के पास परमाणु बम, ड्रोन और मिसाइलों से लैस ईरान, जानें किसमें कितना दम


Gyanendra Sharma
18 Jan 2024

पाकिस्तान बनाम ईरान

    पाकिस्तान और ईरान के बीच जैसे को तैसा वाला खेल चल रहा है. ईरान ने पाकिस्तान के आतंकी सगठनों के ठिकानों पर सिसाइल हमला किया.

पाकिस्तान ने किया एयरस्ट्राइक

    जवाब में पाकिस्तान ने भी ईरान के बलूच लिबरेशन आर्मी के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. जिसमें 4 बच्चे और 3 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हुई है.

कौन किसपर भारी?

    इस हमले के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या इन दोनों इस्लामिक देशों में लड़ाई शुरू हो सकती है? अगर ऐसा होता है तो कौन जीतेगा?

पाकिस्तान की आर्मी बड़ी

    सेना के हिसाब से देखें तो पाकिस्तान के पास दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सेना है. वहीं ईरान की रैंकिंग 14वीं है.

एक्टिव सैनिक

    पाकिस्तानी सेना में जहां 6 लाख 54 हजार एक्टिव सैनिक हैं, वहीं ईरान के पास 6 लाख 10 हजार एक्टिव सैनिक हैं.

दोनों देशों की आबादी

    ईरान की जनसंख्या ईरान से ज्यादा है. पाकिस्तान की आबादी 24 करोड़ 76 लाख है. वहीं ईरान की आबादी 8 करोड़ 75 लाख है.

पनडुब्बियां

    ईरान के पास 19 पनडुब्बियां हैं. वहीं पाकिस्तान के पास सिर्फ आठ हैं. पाकिस्तान के पास दो विध्वंसक हैं. वहीं ईरान के पास एक भी नहीं है.

एयरपोर्ट

    ईरान के पास पाकिस्तान से दोगुने हवाई अड्डे हैं. पाकिस्तान में 151 एयरपोर्ट हैं. वहीं ईरान के पास 319 एयरपोर्ट हैं.

ड्रोन

    ईरान ड्रोन के मामलों में पाकिस्तान से ताकतवर है. वह शहीद ड्रोन बनाता है, जो रूस की ओर से इस्तेमाल किया जा रहा है.

More Stories