हमास ने फिर पेश किया तीन चरणों वाला युद्धविराम प्रस्ताव


Shubhank Agnihotri
07 Feb 2024

गाजा में जंग बंद

    चार महीने से ज्यादा समय से जारी गाजा में जंग बंद हो सकती है.

युद्ध विराम प्रस्ताव

    रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने इजरायल के सामने तीन चरणों वाला युद्ध विराम प्रस्ताव पेश किया है.

कतर और इजिप्ट का ड्राफ्ट

    हमास ने यह प्रस्ताव कतर और इजिप्ट द्वारा भेजे गए ड्राफ्ट के जवाब में भेजा है.

45-45 दिनों के तीन चरण

    रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रस्ताव 45-45 दिनों के तीन चरणों में पूरा होगा.

पहला चरण

    पहले चरण में इजरायल की जेलों में बंद सभी फिलिस्तीन की महिलाओं, बच्चों की रिहाई के बदले हमास इजरायल के 19 साल से कम आयु के बंधकों को आजाद करेगा. इनमें बीमार और बुजुर्ग लोग भी शामिल होंगे.

दूसरा चरण

    युद्धविराम के दूसरे चरण में शेष बचे पुरुष बंधकों की रिहाई होगी.

तीसरा चरण

    सीजफायर के तीसरे फेज में लड़ाई में मारे गए लोगों के अवशेषों का आदान-प्रदान किया जाएगा.

युद्ध समाप्ति की उम्मीद

    हमास ने इस समझौते के साथ युद्ध समाप्ति की उम्मीद जताई है. हालांकि इस पर इजरायल की ओर से कोई स्पष्ट प्रक्रिया सामने नहीं आई है.

More Stories