पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति की बेटी बनने जा रही फर्स्ट लेडी


Sagar Bhardwaj
11 Mar 2024

राष्ट्रपति की बेटी बनेगी फर्स्ट लेडी

    पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब फर्स्ट लेडी का पद राष्ट्रपति की पत्नी को नहीं बल्कि उसकी बेटी को दिया जा रहा है.

जरदारी ने लिया फैसला

    जी हां, पाक के नवनियुक्त राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपनी बेटी आसिफा भुट्टो जरदारी को देश की फर्स्ट लेटी के रूप में मान्यता देने का फैसला किया है.

सुर्खियों में छाईं आसिफा

    जरदारी के इस फैसले ने उनकी बेटी आसिफा को दुनियाभर में सुर्खियों में ला दिया है.

अभी केवल औपचारिक ऐलान

    हालांकि अभी तक इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

आधिकारिक ऐलान के बाद मिलेंगे विशेषाधिकार

    आधिकारिक ऐलान के बाद आसिफा भुट्टो जरदारी को फर्स्ट लेटी के अनुरुप विशेषाधिकार दिए जाएंगे.

मां की हुई थी हत्या

    आसिफा की मां और पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की 2007 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

आसिफा भुट्टो जरदारी के बारे में

    आसिफा भुट्टो जरदारी का जन्म 3 फरवरी 1993 को पाकिस्तान में हुआ था.

25 की उम्र में लड़ा पहली बार चुनाव

    25 साल की उम्र में उन्होंने पहला आम चुनाव लड़ा था.

पोलियो टीका लगवाने वाली पाक की पहली बच्ची

    वो पाकिस्तान की पहली बच्ची थी जिन्हें पोलियो का टीका लगा था.

ब्रिटेन में की पढ़ाई

    आसिफा ने ब्रिटेन में पढ़ाई की है.

More Stories