ट्रम्प का मुस्लिम नेताओं के साथ इफ्तार डिनर या है कोई सियासी चाल?
अमेरिका में कितने मुस्लिम रहते हैं?
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 4.5 मिलियन (45 लाख) मुसलमान रहते हैं. यह आंकड़ा US की कुल जनसंख्या का लगभग 1.3% है.
मुस्लिम युवाओं की संख्या अधिक
4.5 मिलियन की मुस्लिम आबादी में से 26% युवा 18-24 वर्ष के हैं, जो दर्शाता है कि अमेरिका में मुस्लिम समुदाय युवा और सक्रिय है.
मुस्लिम प्रवासी ज्यादा शिक्षित
Pew Research Center की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में प्रवासी मुसलमान, अमेरिका में जन्मे मुसलमानों की तुलना में अधिक शिक्षित होते हैं.
शिक्षा के मामले में मुस्लिम आगे
रिपोर्ट के मुताबिक, 46% अमेरिकी मुस्लिमों के पास कॉलेज या उच्च शिक्षा की डिग्री है, जबकि सामान्य अमेरिकी आबादी में यह 38% ही है.
उच्च आय वर्ग में मुसलमानों की स्थिति
22% अमेरिकी मुस्लिम 1 लाख डॉलर या उससे अधिक कमाते हैं, जबकि यह आंकड़ा यहूदी अमेरिकियों में 44% तक पहुंच जाता है.
मुस्लिम बेरोजगारी दर अधिक
अन्य अमेरिकियों की तुलना में मुसलमानों के बेरोजगार होने की संभावना तीन गुना अधिक होती है. यह मुस्लिम समुदाय के सामने आर्थिक चुनौतियों को दर्शाता है.
व्हाइट हाउस में इफ्तार और मुस्लिम पहचान
ट्रंप के इफ्तार आयोजन को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह मुस्लिम समुदाय को लेकर अमेरिका की बदलती सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को दर्शाता है.