थर-थर कांपेगे भारत के दुश्मन, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
India Daily Live
08 Mar 2024
संसदीय समिति की मंजूरी
भारत की सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति ने एएमसीए प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है.
पांचवी जनरेशन
इस प्रोजेक्ट के जरिए वायु सेना के लिए पांचवीं जनरेशन के फाइटर जेट का निर्माण किया जाएगा.
स्टील्थ तकनीक
यह विमान स्टील्थ तकनीक से लैस होंगे इसके अलावा यह दुश्मन के रडार सिस्टम को भी चकमा देने में सक्षम है.
चीन पाक की तैयारियां
भारत सरकार के इस निर्णय को चीन और पाकिस्तान की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.
पांचवी पीढ़ी के विमान
चीन और पाकिस्तान पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को बनाने पर काम कर रहे हैं. पाक ने तो चीन से एफसी-31 विमानों की खरीद का समझौता किया है.
इतनी है कीमत
भारत के इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 15000 करोड़ रुपये आंकी गई है. दुनिया में केवल कुछ ही देशों के पास स्टील्थ फाइटर जेट हैं.
इन देशों के पास
अमेरिका, रूस, चीन, जैसे देश पहले ही पांचवी पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट का इस्तेमाल करते हैं.
तुर्किये का कान
पाकिस्तान, तुर्किये के कान नाम के एक प्रोजेक्ट में भी शामिल है. इस प्रोजेक्ट में तुर्किये पांचवी पीढ़ी के लिए विमान बना रहा है.