कपिल मिश्रा को टिकट मिलने से BJP में क्यों मचा संग्राम?


Shanu Sharma
12 Jan 2025

कुछ दिनों का समय

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज कुछ दिनों का समय बचा है. चुनाव के नजदीक आते ही सियासी हलचल बढ़ती जा रही है.

पार्टी के अंदर कलेश

    हालांकि चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता के अंदर ही कलेश होता नजर आ रहा है. इसके पीछे की वजह पार्टी का एक खास फैसला है.

करावल नगर सीट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पार्टी ने करावल नगर सीट से बीजेपी के मौजूदा विधायक को हटाकर आप से बीजेपी में शामिल हुए कपिल मिश्रा को टिकट दिया है.

मोहन सिंह बिष्ट

    पार्टी द्वारा लिए गए इस फैसले को लेकर करावल नगर सीट के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे बड़ी गलती बताई है.

करावल से ही नामांकन

    मोहन सिंह बिष्ट ने पार्टी से बगावत लेते हुए यह साफ कर दिया है कि वो दूसरी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे और करावल से ही अपना नामांकन भरेंगे.

17 सालों से विधायक

    करावल सीट से मोहन सिंह बिष्ट पिछले17 सालों से विधायक हैं. उन्होंने 1998 के बाद 2015 विधानसभा छोड़कर बाकी सभी चुनावों में जीत हासिल की है.

कपिल मिश्रा

    वहीं कपिल मिश्रा ने कहा है कि करावल नगर के लोग उत्साहित हैं. दिल्ली में परिवर्तन की लहर चल रही है. बीजेपी इस बार सत्ता में आने वाली है.

2015 विधानसभा चुनाव

    इस पूरे विवाद में दिलचस्प बात यह है कि कपिल मिश्रा ने 2015 विधानसभा चुनाव में मोहन सिंह बिष्ट हराया था. हालांकि इस दौरान मिश्रा आप के नेता थे.

किसकी जीत और किसका पराजय

    आने वाले समय में यह फाइनल होगा कि करावल सीट पर किसकी जीत और किसका पराजय होता है.

More Stories