आखिर क्यों लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस में होगी बड़ी टूट?


Vineet Kumar
12 Feb 2024

महाराष्ट्र में साफ होती नजर आ रही है कांग्रेस

    राजनीतिक गलियारों में ये होना आम बात है लेकिन महाराष्ट्र कांग्रेस में पिछले एक महीने में जो कुछ देखने को मिल रहा है उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी महाराष्ट्र में भी साफ होती नजर आ रही है.

NCP में बाबा सिद्दिकी तो शिवसेना में शामिल हुए देवड़ा

    इन नामों में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, दिग्गज नेता बाबा सिद्दिकी और मिलिंद देवड़ा का है. जहां मिलिंद देवड़ा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का हिस्सा बने तो बाबा सिद्दीकी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए हैं.

10-12 विधायक भी छोड़ सकते हैं साथ

    जहां पिछले एक महीने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त हैं तो वहीं नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है. इन 3 नेताओं के अलावा अभी 10-12 विधायक और हैं जो कांग्रेस छोड़कर NDA गठबंधन में शामिल हो सकते हैं.

चव्हाण के साथ टूटेंगे 3 कांग्रेसी नेता

    अशोक चव्हाण के बीजेपी में जाने की खबरें हैं जहां से उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है. इस बीच खबर आ रही है कि अशोक चव्हाण के साथ सुभाष धोते, जीतेश अंतरपुरकर और अमर राजपुरकर भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

जीशान भी छोड़ सकते हैं कांग्रेस

    वहीं बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को लेकर भी दल बदलने की बात कही जा रही है, हालंकि उनकी ओर से ऐसा कुछ नहीं कहा गया है.

आमीन पटेल पर NCP की नजर

    अजित पवार गुट वाली एनसीपी की नजरें भी कांग्रेंस के दो बड़े नेताओं पर हैं जिनमें पहला नाम मुंबादेवी विधायक आमीन पटेल हैं.

असलम शेख भी छोड़ सकते हैं कांग्रेस

    मलाड पश्चिम के विधायक असलम शेख वो दूसरा नाम हैं जो कांग्रेस को छोड़कर अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो सकते हैं.

मुंबई में बचेगा सिर्फ एक विधायक

    कांग्रेस के पास 4 विधायक है और अगर ये एनसीपी में शामिल होते हैं तो मुंबई में कांग्रेस का केवल एक विधायक बचेगा.

More Stories