कौन है बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का साजिशकर्ता जीशान अख्तर?


Anvi Shukla
12 Jun 2025

कौन है जीशान अख्तर?

    22 साल का जीशान पंजाब का रहने वाला है. उसे बाबा सिद्दीकी की हत्या में मास्टरमाइंड माना जा रहा है.

कनाडा में पकड़ा गया जीशान

    ज़ीशान को इंटरपोल नोटिस के बाद कनाडा में गिरफ्तार किया गया. वह एक हफ्ते से कनाडा की पुलिस की हिरासत में है.

मुंबई पुलिस को है इंतजार

    मुंबई पुलिस को अब जीशान की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

हत्या से एक महीने पहले गायब

    जीशान हत्या से एक महीना पहले मुंबई से गायब हो गया था, ताकि पुलिस को कोई शक न हो.

पैसे और प्लान का मास्टर

    पुलिस के मुताबिक, जीशान ने फंडिंग, प्लानिंग और अन्य आरोपियों से संपर्क बनाए रखा. उसके 10 से ज्यादा बैंक अकाउंट इस्तेमाल हुए.

बिश्नोई गैंग से जुड़ाव

    जीशान लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है. यह गैंग पहले से कई बड़े अपराधों में शामिल रहा है.

शूटर गुरमेल से नजदीकी

    जीशान ने जेल में बंद शूटर गुरमेल सिंह के साथ मिलकर हथियारों का इंतजाम और शरण देने का काम भी किया.

बाबा सिद्दीकी की हत्या कैसे हुई?

    बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर को उनके बेटे के ऑफिस के बाहर हुई थी. तीन लोगों ने मिलकर गोली मारी थी.

बिल्डर लाबी पर शक हुआ था

    पहले शक था कि बिल्डर लाबी ने हत्या करवाई, लेकिन पुलिस जांच में यह एंगल गलत निकला. असली लिंक बिश्नोई गैंग से मिला.

अब तक 26 गिरफ्तारियां

    देशभर से 26 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. सभी पर मकोका (MCOCA) की धाराएं लगाई गई हैं. अब जीशान सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है.

More Stories