पूरे 5 साल सदन में चुप रहे ये 9 सांसद, किसी भी कार्यवाही में नहीं लिया भाग
17 वीं लोकसभा के आखिरी सत्र का हुआ समापन
17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र का समापन हो गया है.
लोकसभा में हैं इतने सांसद
लोकसभा में 543 सांसद हैं. इनमें से 9 ऐसे सांसद हैं, जिन्होने संसद की किसी भी कार्यवाही में भाग नहीं लिया है.
शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस से आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सदन में लिखित या मौखिक किसी भी रूप में अपनी भागीदारी दर्ज नहीं की है.
अतुल राय
बीएसपी के सांसद अतुल राय भी पूरे पांच सालों में संसद में एक्टिव नहीं दिखे.
रमेश सी जिगाजिगानी
बीजेपी सांसद और पूर्व राज्यमंत्री रमेश सी जिगजिगानी ने भी संसद की किसी कार्यवाही में भाग नहीं लिया है.
सनी देओल
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने भी संसद में न के बराबर कार्यवाही में भाग लिया है.
दिब्येंदु अधिकारी
बंगाल से टीएमसी सांसद दिब्येंदु अधिकारी ने भी संसद की कार्यवाही में कम भाग लिया है.
अनंत कुमार हेगड़े
कर्नाटक से बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े भी संसद में कम ही एक्टिव रहे हैं.
श्रीनिवास प्रसाद
इसके अलावा बीजेपी के श्रीनिवास प्रसाद, बीएन बचे गौड़ा, प्रदान बरुआ आदि सांसदों ने संसद की किसी भी कार्यवाही में भाग नहीं लिया है.