Landslide in Kerala: क्या होता है भूस्खलन, जिसकी वजह से केरल में मची तबाही?
India Daily Live
30 Jul 2024
क्या होता है भूस्खलन?
पहाड़ी क्षेत्रों से चट्टानों का गिरना, ज़मीन का खिसकना, कीचड़ का तेज बहाव या मलबे का विनाशकारी प्रवाह आदि को भूस्खलन कहा जाता है.
कितने तरह के होते हैं भूस्खलन?
भूस्खलन वैसे तो कई प्रकार के होते हैं लेकिन अक्सर पांच तरह के ही देखे गए हैं. कभी चट्टान का गिरना, कभी चट्टान का पलटना तो कभी चट्टान का खिसकना. इन तीनों ही परिस्थिति में भूस्खलन होती है.
भूकंप, बाढ़ और ज्वालामुखी
भूस्खलन अक्सर भूकंप, बाढ़ और ज्वालामुखी फटने के साथ भी आते हैं.
भूस्खलन होने का कारण
भूस्खलन की कई वजहें होती है. इनमें प्राकृतिक घटनाएं तो शामिल है ही लेकिन प्रकृति के साथ मानवीय हस्तक्षेप को भी बड़ी वजह माना जाता है.
विनाशकारी भूस्खलन
वनों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता है, पहाड़ों पर चट्टानों की पकड़ ढीली हो जाती है. इस स्थिति में उस इलाके को विनाशकारी भूस्खलन काफी प्रभावित करता है.
केरल में मची तबाही
केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है. जिसमें सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका है
भूस्खलन से कई जिले प्रभावित
मंगलवार यानी आज सुबह तड़के ये हादसा वायनाड जिले के मेप्पडी, मुंडक्कई टाउन और चूरल माला में हुआ है.
कितने लोगों की हुई मौत?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूस्खलन की चपेट में आकर 12 लोगों की मौत हुई है.
कितने लोग घायल हैं?
भूस्खलन की चपेट में आने से करीब 50 लोग घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत बचाव का काम जारी है.
हेल्पलाइन नंबर जारी
केरल के सीएम कार्यालय की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. आपातकालीन सहायता के लिए 9656938689 और 8086010833 यह नंबर जारी किया गया है. वहीं हेल्थ डिपार्टमेंट- नेशनल हेल्थ मिशन ने कंट्रोल रूम को भी खोल दिया गया है.