वन नेशन वन इलेक्शन पर विपक्ष के बड़े नेताओं ने क्या कहा?


Shanu Sharma
17 Dec 2024

लोकसभा में बिल पेश

    सरकार की ओर से लोकसभा में आज वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश किया गया.

र्जुन मेघवाल ने पेश किया विधेयक

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने संसद में विधेयक पेश किया गया. इस विधेयक को कैबिनेट द्वारा पहले ही पारित किया गया था.

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से वोट

    बिल पेश किए जाने के बाद पहली बार इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से सांसदों ने इसके पक्ष और विपक्ष में मत डाले.

पक्ष और विपक्ष

    इस बिल के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 सदस्यों ने मतदान डाला.

कांग्रेस

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने देश में एक साथ चुनाव कराने के विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि यह संविधान के मूल ढांचे के सिद्धांत पर हमला है.

समाजवादी पार्टी

    समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने एक साथ चुनाव कराने के बिल का विरोध करते हुए इसे भाजपा द्वारा देश में 'तानाशाही' लाने का प्रयास बताया.

टीएमसी

    टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने भी विधेयकों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि ये चुनाव सुधार के लिए नहीं हैं, बल्कि ये सिर्फ़ एक सज्जन की इच्छा और सपने को पूरा करने के लिए हैं.

AIMIM

    AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक देश एक चुनाव बिल से क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएंगी.

तेलुगु देशम पार्टी

    केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने अपनी पार्टी की तरफ से एक देश, एक चुनाव बिल का समर्थन किया.

DMK

    DMK सांसद टीआर बालू ने सुझाव दिया कि वन नेशन, वन इलेक्शन बिल को संसदीय कमेटी को भेजा जाना चाहिए.

More Stories