पहाड़ों में जम गया पाइप का पानी, बर्फ से ढंके केदारनाथ


Gyanendra Sharma
10 Dec 2024

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

    हिमालय के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले 4 दिन से ठंड बढ़ गई है.

जम्मू और कश्मीर में गिरा तापमान

    जम्मू और कश्मीर के साथ ही लद्दाख में सर्दी का कहर जारी है. विभिन्न क्षेत्रों में तापमान लगातार गिर रहा है.

तापमान -9.7°C

    जम्मू-कश्मीर मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर का तापमान -5.4°C दर्ज किया गया. सोनमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान -9.7°C रहा.

सीजन की पहली बर्फबारी

    उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई.

शिमला में बिछा सफेद चादर

    शिमला में रविवार रात से बर्फबारी हो रही है. इसके बाद से यहां पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है.

पर्यटक ले रहे बर्फ का आनंद

    पर्यटन स्थल जैसे गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग में बर्फबारी हो रही है. इन स्थानों पर पर्यटक बर्फ का आनंद ले रहे हैं.

More Stories