बूंद-बूंद को तरसा बेंगलुरु, जानें क्यों दोगुनी कीमत पर बिक रहा पानी
India Daily Live
22 Feb 2024
प्यासी हुई सिलिकॉन वैली
भारत की सिलिकॉन वेली यानी बेंगलुरु शहर पानी की किल्लत से जूझ रहा है.
सूख गए हैं जलाशय
बीते साल बेंगलुरु में साउथवेस्ट मॉनसून के कमजोर होने से कावेरी नदी के बेसिन में भी जल स्तर कम हो गया है. ऐसे में कई जलाशय सूख गए हैं.
आईटी हब में रहते हैं इतने लोग
देश के आईटी हब बेंगलुरु में करीब 1.40 करोड़ लोग रहते हैं.
गर्मी आने में सिर्फ 1 महीना है बाकी
बेंगलुरु में पानी को लेकर अभी से ही किल्लत शुरू हो गई है, जबकि गर्मी आने में अभी 1 महीना बाकी है.
टैंकर के भरोसे शहर
पूरा शहर पानी के टैंकर्स के भरोसे चल रहा है. ये टैंकर्स भी बुकिंग करने के एक से दो दिन बाद पहुंच रहे हैं.
दोगुनी कीमत पर पानी खरीदने को मजबूर हैं लोग
बेंगलुरु के कुछ डीलर पानी का हर महीने 1200 रुपये लेते थे, जो अब 2000 तक ले रहे हैं. इसके लिए भी उन्हें दो दिन पहले बुकिंग करनी पड़ती है.
अतिरिक्त पानी की रखी है मांग
शहर में जल आपूर्ति करने वाली बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB)ने अतिरिक्त पानी की मांग की है.
एक समय बगीचों का शहर था बेंगलुरु
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेस की एक स्टडी में बताया गया है कि एक समय बेंगलुरु बगीचों का शहर था. 40 साल में बेंगलुरु ने अपना 79 फीसदी जलाशय और 88 फीसदी ग्रीन कवर खो दिया है.
भूजल में आई तेजी से गिरावट
IISC के रिसर्च ग्रुप द्वारा बताया गया है कि पेड़ों की कटाई और इमारतों की बढ़ी संख्या के चलते शहर के भूजल में तेजी से गिरावट आई है.