Uttarkashi Tunnel Rescue: ऑपरेशन जिंदगी कामयाब, टनल से ऐसे बाहर आए सभी 41 मजदूर
Sagar Bhardwaj
28 Nov 2023
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने सभी मजदूरों से मुलाकात कर उनका स्वागत किया.
ये सभी मजदूर पिछले 17 दिनों से सिल्क्यारा सुरंग में फंसे हुए थे.
अधिकारियों ने बताया कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं और अब उनका हेल्थ चेकअप किया जा रहा है.
ऑपरेशन के सफल होने के बाद स्थानीय लोगों ने मिठाइयां बांटीं
मजदूरों की सलामती के लिए देशभर में लगातार दुआओं का दौर जारी था.
देश के अलावा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी यह मुद्दा गर्माया हुआ था.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऑपरेशन को अंजाम देने वाले इंजीनियर, टेक्नीशियन और स्टाफ को बधाई दी.
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही इन सभी 41 मजदूरों से मुलाकात करेंगे.
इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए विदेश से भी टनल एक्सपर्ट बुलाए गए थे.