2025 में बदलेगी देश की तस्वीर, इस साल भारत में क्या-क्या होगा?


Gyanendra Sharma
01 Jan 2025

इस साल क्या-क्या होगा?

    नया साल आ गया है. इस साल भारत में बहुत कुछ होने वाला है. नए संकल्प के साथ नई उम्मीदें होंगी.

विधानसभा चुनाव

    इस साल दिल्ली और बिहार में विधानसभा का चुनाव है. बिहार में एनडीए गठबंधन और दिल्ली में AAP की सरकार है.

उपचुनाव

    देश के छह राज्यों में उपचुनाव भी होने हैं. इनमें पश्चिम बंगाल, यूपी, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, केरल और गुजरात का नाम शामिल है.

RSS के 100 साल

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने जा रहे हैं. RSS विजयादशमी के दिन अपना स्थापना दिवस मनाएगा.

महाकुंभ

    इस साल प्रयागराज में महाकुंभ होने वाला है. 13 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी और 26 फरवरी, 2025 तक चलेगा.

BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष

    बीजेपी को इस साल नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा. बीजेपी 2025 में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगी. इस समय बीजेपी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है.

Generation Beta का दौर

    2025 में नए दौर की शुरुआत होगी. 2025 में Generation Beta का दौर शुरू होगा. मिलेनियल्स, जेन जी और जेन अल्फा के बाद अब Gen Beta का दौर शुरू हो रहा है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी

    इस साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा. टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा.

More Stories