'विक्टर फोर्स' की ताकत से कांपे आतंकी, पहलगाम में चल रहा बड़ा ऑपरेशन
पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 12 घायल, 1 की मौत
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए.
विक्टर फोर्स ने संभाली कमान
जवाबी कार्रवाई के तहत भारतीय सेना की विक्टर फोर्स ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया है. इस स्पेशल यूनिट ने ऊंचाई वाले इलाकों में पोजिशन लेकर आतंकियों की खोज तेज कर दी है.
संयुक्त ऑपरेशन में कई सुरक्षाबल शामिल
भारतीय सेना की विक्टर फोर्स के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसओजी और सीआरपीएफ भी इस ऑपरेशन का हिस्सा हैं. पूरे पहलगाम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
विक्टर फोर्स क्या है? जानिए इसकी ताकत
विक्टर फोर्स राष्ट्रीय राइफल्स की एक स्पेशल यूनिट है, जो दक्षिण कश्मीर के संवेदनशील जिलों—अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम और पुलवामा में आतंक विरोधी अभियानों की ज़िम्मेदारी निभाती है.
ऑपरेशन ऑल आउट जैसी बड़ी कार्रवाई की अगुवा
विक्टर फोर्स ने कश्मीर में कई खतरनाक मिशनों का नेतृत्व किया है, जिनमें ऑपरेशन ऑल आउट भी शामिल है. इस ऑपरेशन में कई टॉप आतंकियों का खात्मा किया गया था.
कानून-व्यवस्था संभालने में भी माहिर
विक्टर फोर्स सिर्फ आतंकवाद से लड़ाई ही नहीं करती, बल्कि भीड़ नियंत्रण और पत्थरबाजी जैसी आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को भी बखूबी संभालती है.
केंद्र सरकार ने लिया संज्ञान
हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत कर उचित कदम उठाने और केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करने को कहा. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हमले की गंभीरता को स्वीकारा.