दिल्ली में कड़ाके की ठंड की दस्तक, रज़ाइयों में दुबके लोग


Shanu Sharma
12 Dec 2024

शीत लहर की स्थिति

    राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारतीय राज्यों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है.

दिल्ली में रिकॉर्ड टूट गए

    इस बार शुरुआती ठंड में में ही दिल्ली में रिकॉर्ड टूट गए हैं. बुधवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया.

आज का तापमान

    IMD के मुताबिक आज तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

शीत लहर की चपेट में ये राज्य

    दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्य भी शीत लहर की चपेट में है.

सुबह-शाम धुंध

    मौसम विभाग के मुताबिक सुबह-शाम धुंध रहने की संभावना है.

14 साल में पहली बार

    दिसंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान 14 साल में पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है.

सबसे कम न्यूनतम तापमान

    आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 दिसंबर 1987 को 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

न्यूनतम तापमान में आएगा अंतर

    अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में भारी अंतर आने की संभावना है.

16 दिसंबर तक शीत लहर

    वहीं अलग-अलग राज्यों में 16 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

More Stories