'एक रात की बारिश और पानी-पानी हो गई दिल्ली'
India Daily Live
29 Aug 2024
दिल्ली में मूसलाधार बारिश
दिल्ली में भी बुधवार रात से भारी बारिश हो रही है.
कई इलाकों में भरा पानी
इससे दिल्ली एनसीआर और नोएडा के कई इलाकों में पानी भर गया है.
सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति
पानी भरने से कई सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. तो वहीं यातायात इससे काफी प्रभावित हुआ हो रहा है.
कई हिस्सों में जाम
बारिश के बाद जलभराव के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जाम लगा हुआ है.
दिन भर बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी गुरुवार को पूरे दिन हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं.
19 राज्यों में अलर्ट
गुजरात उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
गुजरात में मूसलाधार बारिश
गुजरात में पिछले 4 दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है.
गुजरात में 26 लोगों की मौत
यहां बारिश से जुड़े हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 18 हजार लोगों को का रेस्कूय किया गय है.
संगम घाट डूबा
वहीं यूपी में भारी बारिश के बाद प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से संगम घाट डूब गया है.