कैसे हुई थी आयुष्मान भारत की शुरुआत,अब हुआ खुलासा


India Daily Live
10 May 2024

आयुष्मान भारत

    आयुष्मान भारत की योजना की शुरुआत कैसे हुई इस बारे में रिटायर्ड आईएस अधिकारी अनिल स्वरूप ने बताया है.

पीएमओ से फोन आया

    उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि एक दिन उन्हें पीएमओ से फोन आया और कहा गया कि उन्हें प्रधानमंत्री को हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में ब्रीफ करना है

वजह बताई

    उन्होंने इसके पीछे वजह बताई कि पीएमओ ने उन्हें इस काम के लिए इसलिए चुना क्योंकि वे इससे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (RSBY) को लागू कराने में अहम भूमिका निभा चुके थे.

हेल्थ इंश्योरेंस

    इस दौरान उन्होंने पीएम को इस हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में ब्रीफिंग दी. इस ब्रीफिंग से पीएम खासा प्रभावित हुए और उन्होंने इस मॉडल को अपनाने की बात कही.

बजट 2018

    इस मॉडल का नाम बाद में आयुष्मान भारत पड़ा जिसकी पहली बार घोषणा साल 2018 के बजट में की गई थी.

आयुष्मान योजना

    आयुष्मान योजना को पूरे देश में लागू किया गया है. इसके तहत बीपीएल कार्ड धारकों को 5 लाख तक का बीमा कवर भी दिया जाएगा.

झारखंड से शुरुआत

    इस योजना का आरंभ पीएम मोदी ने 14 अप्रैल 2018 को भीमराव अम्बेडकर की जयंती के दिन झारखंड के रांची जिले से किया था.

5 लाख रुपये तक का इलाज

    इस योजना के लाभार्थी देश के किसी भी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में इसका लाभ उठा सकते हैं और 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकते हैं.

इतना खर्च

    इस योजना के तहत केंद्र सरकार कुल खर्च का 60 फीसदी खर्च करती है तो राज्य सरकार 40 फीसदी खर्च करती है.

More Stories