रोटियां बेलीं, खाना परोसा और सिर पर बांधा पग, कहां दिखा मोदी का यह अंदाज?
India Daily Live
13 May 2024
पटना पहुंचे हैं पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को पटना पहुंचे थे और सोमवार की सुबह वे हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे थे.
सेवा कार्य करते आए नजर
गुरुद्वारे में नरेंद्र मोदी सेवा कार्य करते नजर आए.
रोटियां बेलते और खाना पकाते नजर आए
नरेंद्र मोदी गुरुद्वारे की बड़ी देग में खाना पकाते और रोटियां बेलते भी नजर आए.
परोसा खाना
इस दौरान पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को खाना भी परोसा.
लगाई अरदास
उन्होंने गुरुद्वारे में अरदास लगाई और सेवा भी दी.
पहनी भगवा पगड़ी
गुरुद्वारे में नरेंद्र मोदी भगवा पगड़ी पहने हुए नजर आए.
ऐसे किया गया स्वागत
गुरुद्वारे में गुरुघर की मर्यादा के मुताबिक प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया.
सुरक्षा के पूरे थे इंतजाम
प्रधानमंत्री के आने की सूचना मिलते ही यहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे.
हाजीपुर का करेंगे दौरा
यहां से निकलकर पीएम मोदी हाजीपुर का दौरा करेंगे.