सिर्फ जवाब नहीं... सबक भी है ऑपरेशन सिंदूर, 10 अपडेट में जानें अब तक का पूरा सच
भारतीय सेना ने गिराए 50 पाकिस्तानी ड्रोन
LoC और IB पर ड्रोन ऑपरेशन
जम्मू, उधमपुर, सांबा, अखनूर और पठानकोट में भारतीय सेना ने पाक के 50 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए. सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और सभी ड्रोन को निष्क्रिय किया.
भारत-पाक टकराव में अमेरिका का बयान
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया कि अमेरिका भारत-पाक विवाद में हस्तक्षेप नहीं करेगा. उन्होंने तनाव कम करने की अपील की लेकिन किसी भी पक्ष का समर्थन नहीं किया.
भारत पहुंचे सऊदी और ईरान के मंत्री
सऊदी और ईरानी प्रतिनिधियों ने दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. सऊदी ने पाक विदेश मंत्री को लताड़ लगाई जबकि भारत ने साफ कर दिया कि आतंक खत्म किए बिना कोई बातचीत नहीं होगी.
आर्मी चीफ ने की पीएम मोदी से सीधी मुलाकात
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पीएम मोदी को ब्रीफ किया. इसके तुरंत बाद भारत ने इजरायली HAROP ड्रोन से हमला कर पाक के डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया.
भारत ने दी चेतावनी- हर उकसावे का मिलेगा जवाब
विदेश सचिव ने कहा कि हमारी कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ है. अगर पाकिस्तान हमला करेगा, तो उसका जवाब जरूर मिलेगा.
तुर्की का दोहरा रवैया सामने आया
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने एक्स पर पोस्ट कर भारत-पाक युद्ध पर चिंता जताई, लेकिन पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति भी जताई.
HAROP ड्रोन से पाकिस्तान का HQ-9 सिस्टम तबाह
भारत के हेरोप ड्रोन ने पाकिस्तान के चीनी HQ-9 डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया. इससे पाक को भारी तकनीकी और आर्थिक नुकसान हुआ.
जैश आतंकी रऊफ असगर के मारे जाने की आशंका
रऊफ असगर – पुलवामा, पठानकोट हमलों का मास्टरमाइंड के मारे जाने की चर्चा है. अंतिम संस्कार में वरिष्ठ पाक अधिकारी की मौजूदगी से संकेत मिले हैं.
LOC पर भारतीय सेना ने तबाह किए पाकिस्तानी बंकर
गुरुवार रात को सेना ने कई पाकिस्तानी बंकरों को ढहा दिया. पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन और घुसपैठ की हर कोशिश नाकाम की गई.
भारतीय रक्षा प्रणाली ने रोक दिए मिसाइल हमले
पाकिस्तान ने 15 शहरों में मिसाइल हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय S-400 डिफेंस सिस्टम ने हर हमले को विफल कर दिया.