एक नहीं... दो राम मंदिर, जानें 22 जनवरी को कहां बना दूसरा मंदिर


Om Pratap
23 Jan 2024

अयोध्या से दूर एक और राम मंदिर

    अयोध्या में जब पीएम मोदी 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन कर रहे थे, उसी दौरान देश में एक और राम मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा था.

अयोध्या से करीब 1000 किलोमीटर दूर

    दूसरा राम मंदिर अयोध्या से करीब 1000 किलोमीटर दूर बना है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस नए मंदिर के निर्माण में स्थानीय गांव के लोगों और रामभक्तों का सहयोग रहा है.

1,800 फीट ऊपर पहाड़ी पर बना मंदिर

    ऐतिहासिक शहर अयोध्या से 1000 किमी से अधिक दूर ये मंदिर ओडिशा में बना है, जो समुद्र तल से लगभग 1,800 फीट ऊपर पहाड़ी पर बनाया गया है.

काफी ऊंचा है भगवान राम का मंदिर

    जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन किया, ओडिशा के नयागढ़ के फतेगढ़ गांव में भी भगवान राम को समर्पित 73 फुट ऊंचे मंदिर का उद्घाटन कर दिया गया.

ग्रामीणों ने दिया चंदा

    ओडिशा में बना राम मंदिर ग्रामीणों और राम भक्तों के दान से बनाया गया है. फतेगढ़ के निवासियों ने मंदिर के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि का आधा योगदान दिया.

2017 में शुरू हुआ था निर्माण

    2017 में फतेहगढ़ के मंदिर का निर्माण शुरू किया गया था. मंदिर बनाने में 150 से अधिक मजदूरों ने श्रमदान दिया. इन मजदूरों के 7 साल की मेहनत के बाद मंदिर को पूरा किया गया.

मंदिर के चारों ओर हरियाली

    पहाड़ी पर बना ये राम मंदिर भक्तों की आस्था के केंद्र के साथ-साथ पर्यटन के लिहाज से भी अपनी छाप छोड़ेगा. मंदिर के चारों ओर हरियाली है. ड्रोन से ली गई मंदिर की तस्वीर काफी मनभावन आई है.

समिति की देखरेख में बना मंदिर

    मंदिर निर्माण के लिए गांव के लोगों ने श्रीराम सेवा परिषद समिति का गठन किया, जिसके बाद समिति की देखरेख में मंदिर का निर्माण किया गया.

ओडिया वास्तुकला शैली में बना मंदिर

    मंदिर का निर्माण पारंपरिक ओडिया वास्तुकला शैली में किया गया है. मंदिर की संरचना प्रतिष्ठित तारा तारिणी और कोणार्क मंदिरों की याद दिलाता है. मंदिर का गर्भगृह 65 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है.

10 करोड़ की लागत से बना मंदिर

    मंदिर निर्माण में 10 करोड़ की लागत आई है. उद्घाटन समारोह के लिए पुरी गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य, पुरी के राजा गजपति दिव्यसिंघ देब और के संतों को आमंत्रित किया गया था.

More Stories