पांच दिन पहले होगी मॉनसून दस्तक, IMD ने बताया कब तक


Reepu Kumari
10 May 2025

मॉनसून

    मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मॉनसून समय से पांच दिन पहले ही केरल तट पर पहुंच सकता है.मौसम विभाग ने अच्छी बारिश का भी अनुमान लगाया है.

पांच दिन पहले

    मौसम विभाग के मुताबिक इस बार समय से पांच दिन पहले ही मॉनसून केरल तट पर पहुंच सकता है.

27 मई को मॉनसून की एंट्री

    27 मई को मॉनसून पहुंचने की संभावना जताई गई है. आम तौर पर मॉनसून 1 जून को केरल तट पर पहुंचता है.

2009 का मॉनसून

    अगर मानसून केरल में उम्मीद के अनुरूप पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का समय से पहले आगमन होगा.तब मानसून 23 मई को आया था.

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून

    आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून तक केरल में दस्तक देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है.

मॉनसून की घऱ वापसी

    यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है.

इस साल सामान्य से अधिक होगी बारिश

    आईएमडी ने अप्रैल में 2025 के मानसून में सामान्य से अधिक कुल वर्षा का पूर्वानुमान जताया था और अल नीनो परिस्थितियों की संभावना को खारिज कर दिया था, जो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा से जुड़ी है.

प्री मॉनसून ऐक्टिविटी

    इस बार प्री मॉनसून ऐक्टिविटी भी काफी देखी जा रही है. पिछले एक महीने से देश के बड़े हिस्से में तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां जारी ही रही हैं. शनिवार को भी राजधानी दिल्ली में बौछार पड़ने के बाद मौसम ठंडा हो गया. वहीं बीते पांच दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब में अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई है.

पश्चिमी विक्षोभ

    पश्चिमी विक्षोभ और अन्य कारणों से उत्तर भारत में होने वाली बारिश के चलते अब तक हीटवेव का ज्यादा प्रकोप देखने को नहीं मिला है. वहीं गर्मी बढ़ने की संभावना के बीच मॉनसून जल्दी आने की खबर भी राहत भरी है.

More Stories