जानें कौन हैं 'झारखंड टाइगर' चंपई सोरेन, जिनके सर सजा CM पद का ताज


Avinash Kumar Singh
02 Feb 2024

चंपई सोरेन

    चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने चंपई सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

चंपई सोरेन का जन्म

    चंपई सोरेन का जन्म 11 नंवबर 1956 को जिलिंगगौड़ा में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय सिमाल सोरेन तो माता का नाम स्वर्गीय मादी सोरेन था.

मैट्रिक तक पढ़ाई

    CM चंपई सोरेन ने मैट्रिक तक की पढ़ाई की है. उनकी पत्नी का नाम मानको सोरेन है और उनके 7 बच्चे हैं.

किसान परिवार

    चंपई सोरेन किसान परिवार से आते है. उन्होंने अपने पिता के साथ खेतों में भी काम किया है.

सात बार के विधायक

    चंपई सोरेन 68 साल के हैं और वह सात बार विधायक चुने जा चुके है. वह झारखंड में सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

झारखंड टाइगर

    चंपई सोरेन ने 90 के दशक में शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया जिसके बाद उन्हें 'झारखंड टाइगर' कहा जाने लगा.

निर्दलीय विधायक

    चंपई सोरेन ने सरायकेला सीट पर उपचुनाव के जरिए निर्दलीय विधायक बनकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी.

हेमंत सोरेन के करीबी

    हेमंत सोरेन सरकार में वह परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

More Stories