विनेश फोगाट ही नहीं, ये खिलाड़ी भी हरियाणा में लड़ सकते हैं चुनावी दंगल


India Daily Live
21 Aug 2024

हरियाणा विधानसभा

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में कई ओलंपियन किस्मत आजमा सकते हैं.

ओलंपियन लड़ेंगे चुनाव

    आइए जानते हैं कि कौन-कौन से ओलंपियन किस पार्टी से चुनाव लड़ सकता है.

विनेश फोगाट

    विनेश फोगाट काफी सुर्खियों में हैं. कांग्रेस की उनपर नजर है. संभव है कि विनेश विधानसभा चुनाव में नजर आएं

साक्षी मलिक

    ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक को भी कांग्रेस विधानसभा चुनाव में मैदान में उतार सकती है.

बजरंग पुनिया

    टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए ब्रन्ज मेडल जीतने वाले बजरंग पुनिया भी चुनावी मैदान में हुंकार भरते नजर आ सकते हैं.

योगेश्वर दत्त

    2019 में बीजेपी के टिकट पर योगेश्वर दत्त ने किस्मत आजमाई थी. हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस बार भी वो चुनावी मैदान में देखे जा सकते हैं.

बबीता फोगाट

    विनेश फोगाट की चचेरी बहन बबीता फोगाट को बीजेपी फिर से चुनावी मैदान में उतार सकती है.

कोच ने भी मांगा टिकट

    हरियाणा के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जूनियर कोच भी कांग्रेस की टिकट पर चुनावी मैदान में ताल ठोक सकती हैं. उन्होने पिहोवा विधानसभा सीट से टिकट की मांग की है.

विधानसभा चुनाव

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं, 4 अक्टबर को चुनाव परिणाम आएगा.

More Stories