प्रदूषण नहीं छोड़ रहा दिल्ली का पीछा, फिर हवा हुई जहरीली; ग्रैप 3 लागू
Princy Sharma
04 Jan 2025
दिल्ली में प्रदूषण
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है. आज यानी शनिवार के दिन AQI 450 के पार पहुंच गया है जिसे खतरनाक लेवल माना जाता है.
AQI
शनिवार को दिल्ली के 16 इलाकों में AQI 400 के पार चला गया. इनमें आनंद विहार (480), अशोक विहार (414), मथुरा रोड (414), और आईटीओ (402) शामिल हैं.
ठंड और कोहरे का असर
दिल्ली में ठंड का असर बढ़ने के साथ ही सुबह कोहरे और धुंध ने हवा को और भी खतरनाक बना दिया है. सुबह 6 बजे AQI 402 था, जो अब बढ़कर 480 तक पहुंच गया है.
GRAP-3 लागू
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू कर दिया है.
बचाव के उपाय
GRAP-3 के तहत दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक लगा दी गई है. गैर-इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-VI डीजल बसों पर भी प्रतिबंध रहेगा.
स्कूलों में बदलाव
दिल्ली के सरकारी प्राथमिक स्कूलों (कक्षा-5 तक) में बच्चों की कक्षाएं हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में चलेंगी.
सड़क पर पानी का छिड़काव
प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव तेजी से किया जाएगा.
रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली के अधिकतर इलाकों में प्रदूषण का रेड अलर्ट जारी किया है.