अभिनेता से राजनेता बने DMDK चीफ विजयकांत के निधन से दौड़ी शोक की लहर
Gyanendra Tiwari
28 Dec 2023
विजयकांत का निधन
DMDK संस्थापक और प्रसिद्ध तमिल एक्टर कैप्टन विजयकांत का आज (28 दिसंबर) निधन हो गया है.
चेन्नई के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
71 साल के विजयकांत ने चेन्नई के एक निजी अस्पताल में सांस ली. खबरों की मानें तो वह कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे.
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत की दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.
जानें माने स्टार थे विजयकांत
राजनीति में आने से पहले विजयकांत तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जानें माने स्टार थे.
154 फिल्मों में किया काम
विजयकांत ने 154 फिल्मों में अभिनय किया था. 2005 में फिल्मी दुनिया छोड़ उन्होंने राजनीति में एंट्री ली थी
सीएम ने दी श्रद्धांजलि
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने विजयकांत के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
शोक में प्रशंसक
उनके निधन से तमिल सिनेमा में भी शोक की लहर है. उनके प्रशंसक उनकी मौत से गमजदा हैं.