कहीं तेज बारिश, कहीं भीषण गर्मी, कैसा रहेगा देश का मौसम?


India Daily Live
08 Sep 2024

राजस्थान

    राजस्थान में 10 सितंबर तक बारिश होने की आशंका जताई जा रही है.

पश्चिमी राजस्थान का मौसम

    पूर्वी राजस्थान में 10 सितंबर के बाद और पश्चिमी राजस्थान में 9 सितंबर के बाद बारिश कम हो सकती है.

बारिश होने की आशंका

    आने वाले दो दिन कुछ स्थानों पर मध्यम और कहीं-कहीं इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है.

आगामी 48 घंटे

    आगामी 48 घंटे के दौरान जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी और तेज बारिश होने के आसार हैं.

ऑरेंज अलर्ट

    जयपुर मौसम केंद्र ने अगले तीन घंटों के लिए अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, कोटा भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

पूर्वी राजस्थान

    पूर्वी राजस्थान की बात करें तो 24 घंटे में अलवर जिले में 81 एमएम बारिश दर्ज की गई

टोंक में 74 MM बारिश

    वहीं, झालावाड़ में 86 एमएम, सिरोही में 66 एमएम, टोंक में 74 एमएम बारिश दर्ज की है.

यूपी

    मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बादल गरजने और हल्की बारिश की संभावना है.

आंध्र प्रदेश

    मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के कोनसीमा, काकीनाडा, अनकापल्ली, यानम, विशाखापट्टनम, विजयनगर, श्रीकाकुलम, पार्वतीपुरम मान्यम और कृष्णा जिलों के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई है.

More Stories