क्या आप जानते हैं 9 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है CRPF Valour Day?


Anvi Shukla
09 Apr 2025

शौर्य दिवस क्या है?

    हर साल 9 अप्रैल को वैलोर डे मनाया जाता है, जो CRPF के साहस और बलिदान को सम्मानित करता है.

9 अप्रैल 1965 की महत्वपूर्ण घटना

    1965 में 9 अप्रैल को CRPF की दो कंपनियों ने गुजरात के सरदार पोस्ट पर पाकिस्तान सेना के बड़े हमले को नाकाम किया था.

दुश्मन के खिलाफ वीरता दिखाई

    पाकिस्तान की सेना ने हमला किया, लेकिन CRPF के जवानों ने अपनी वीरता से 34 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया.

शहीद हुए छह जवान

    इस लड़ाई में CRPF के छह वीर जवान शहीद हो गए, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी

बहादुरी पुरस्कार

    वैलोर डे पर, शहीद जवानों और साहसी कर्मों के लिए गैलेंट्री अवार्ड्स का डिस्ट्रीब्यूशन किया जाता है, जो शौर्य और समर्पण को सलाम करता है.

CRPF का गौरवमयी इतिहास

    CRPF की स्थापना 1939 में हुई थी और 1949 में इसे कानून के तहत CRPF का दर्जा प्राप्त हुआ.

CRPF की संरचना

    CRPF में 246 बटालियंस और कई अन्य इकाइयां शामिल हैं जो राष्ट्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

CRPF की भूमिका

    CRPF कानून और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, खासकर कश्मीर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में नक्सलवाद और आतंकवाद से निपटने में.

CRPF की अंतर्राष्ट्रीय सेवाएं

    CRPF ने विदेशों में भी शांति मिशनों में भाग लिया, जैसे श्रीलंका, हैती, कोसोवो और लाइबेरिया में अपने अभियानों से भारत का मान बढ़ाया.

More Stories