मेरठ से लेकर मेघालय तक, 'खूनी बीवियों' के 5 किस्से
Gyanendra Sharma
11 Jun 2025
5_stories_of_bloody_wives_(7)
भारत में प्रेम संबंध और विवाह के बाद रिश्ते बिगड़ने की कहानियां आम हो गई हैं. हर महीने भयावह घटना सामने आती हैं.
सोनम रघुवंशी
सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की मेघालय में अपने हनीमून के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने सोनम के साथ चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
अतुल सुभाष
बेंगलुरु में काम कर रहे अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी के मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न से तंग होकर जान दे दी.
मेरठ मर्डर
मेरठ के सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. आरोपी साहिल ने अपनी प्रेमिका मुस्कान के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी. इसके बाद शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिया.
प्रवीण की हत्या
हरियाणा के यूट्यूबर हत्यारे प्रवीण की हत्या उसकी पत्नी रवीना और उसके प्रेमी ने गला घोंटकर कर दी, क्योंकि उसे उनके प्रेम संबंधों का पता चल गया था.
अमित कुमार की हत्या
मेरठ में ही अमित कुमार की हत्या उसकी पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर कर दी थी. इस हत्या को हादसा साबित करने के लिए रविता ने अमित के शव के पास सांप रख दिया था और लोगों को बताने लगी कि अमित की सांप के काटने से मौत हुई है.
(5)