तांबे के बर्तन में नींबू पानी क्यों बन जाता है जहर?


Reepu Kumari
29 Apr 2025

कॉपर की मात्रा

    दिनभर तांबे के बर्तन में पानी न पियें. दिनभर तांबे की बोतल में रखा पानी पीने से शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ती है. इसके कारण चक्कर आना, पेट दर्द और किडनी के फेल जैसे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

कब पानी बन जाता है जहर

    तांबे के बर्तन में भूलकर भी पानी में नींबू और शहद न मिलाएं. नींबू शहद मिलाने के बाद ये पानी जहर बन जाता है जो आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक है.

पेट दर्द, गैस

    तांबे के बर्तन में पानी में नींबू मिलाकर पीने से आपको पेट दर्द, गैस और उल्टी की शिकायत हो सकती है.

एसिडिटी की शिकाय

    तांबे के बर्तन में रखा पानी की तासीर गर्म होती है. ऐसे में अगर आपको एसिडिटी की शिकायत रहती है तो इसका पानी न पिएं.

फूड पॉयजनिंग

    तांबे के बर्तन में खट्टी चीजें डालकर खाने से फूड पॉयजनिंग होने का डर रहता है.

किन्हें रहना चाहिए दूर

    किडनी या हार्ट के मरीज को तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

हफ्ते में 3 बार करें साफ

    अगर आप तांबे की बोतलों में रोज़ाना पानी पीते हैं तो हफ्ते में 3 बार उन्हें ज़रूर साफ करें. जिससे उसके पानी के फायदे आपको मिल सकें.

पानी गंदा होने पर

    अगर तांबे के बर्तनों की सफाई ढंग से नहीं की गई तो इसका पानी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए तांबे के बर्तनों को बहुत सावधानी से और ठीक से साफ किया जाना चाहिए.

कैसे साफ करें तांबे की बोतल या बर्तन?

    तांबे के बर्तन को प्राकृतिक रूप से साफ करने के लिए, एक नींबू को आधा काट लें और कटी हुई निम्बू की तरफ नमक डालें. इसे उस बर्तन पर धीरे से मलें. इससे तांबे के बर्तन साफ़ हो जाएंगे.

More Stories