Holi 2025: किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए भांग वाली ठंडाई? जानें एक्सपर्ट की राय
मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोग रहें दूर
जो लोग डिप्रेशन, स्ट्रेस या अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें भांग वाली ठंडाई नहीं पीनी चाहिए. यह दिमाग पर असर डाल सकती है और मानसिक स्थिति को और खराब कर सकती है.
हार्ट पेशेंट के लिए खतरनाक
भांग वाली ठंडाई हार्ट रेट को बढ़ा सकती है, जिससे हृदय रोगियों को हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
डायबिटीज मरीजों को नुकसान
भांग की ठंडाई में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तुरंत बढ़ा सकती है. डायबिटीज मरीजों को इससे बचना चाहिए.
एंग्जाइटी वाले लोग रखें सावधानी
जो लोग एंग्जाइटी या पैनिक अटैक की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें भांग वाली ठंडाई नहीं पीनी चाहिए. यह मस्तिष्क को प्रभावित कर सकती है और घबराहट बढ़ा सकती है.
गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक
प्रेग्नेंट महिलाओं को भांग या इससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. यह शिशु के विकास पर बुरा असर डाल सकता है और गर्भस्थ शिशु की सेहत को खतरे में डाल सकता है.
कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग रहें सतर्क
जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है, वे भांग वाली ठंडाई पीने से बचें. यह शरीर में कमजोरी बढ़ा सकती है और पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है.
लिवर और किडनी मरीजों को नहीं करना चाहिए सेवन
भांग का असर लिवर और किडनी पर सीधा पड़ता है. अगर पहले से कोई लिवर या किडनी संबंधित समस्या है, तो ठंडाई का सेवन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है.