कौन हैं मिस डार्क क्वीन की मौत का जिम्मेदार? मिला सुसाइड नोट


Babli Rautela
14 Jul 2025

सैन रेचल गांधी का निधन

    मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैन रेचल गांधी ने रविवार, 13 जुलाई 2025 को पुडुचेरी में आत्महत्या कर ली.

नींद की गोलियां

    26 साल की सैन ने भारी मात्रा में गोलियां खाकर अपनी जान दी. उन्हें पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, फिर निजी अस्पताल और अंत में JIPMER ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई.

कौन थीं सैन रेचल गांधी?

    सैन रेचल ने कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाया. उन्होंने मिस बेस्ट एटीट्यूड 2019, मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु 2019 और क्वीन ऑफ मद्रास 2022 का खिताब जीता.

रंगभेद के खिलाफ

    सैन रेचल मॉडलिंग में समावेशिता की समर्थक थीं. उन्होंने सांवली त्वचा वाली मॉडलों को प्रोत्साहित किया. रंगभेद के खिलाफ उनकी आवाज ने कई लोगों को प्रेरित किया.

आर्थिक तंगी का बोझ

    पुलिस के अनुसार, सैन रेचल गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही थीं. मृत्यु से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने पिता से पैसे मांगे. पिता ने अपने बेटे की जिम्मेदारियों का हवाला देकर मना कर दिया.

वैवाहिक तनाव की जांच

    सैन की शादी को एक साल ही हुआ था. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या वैवाहिक तनाव ने उनकी आत्महत्या में भूमिका निभाई.

सुसाइड नोट का खुलासा

    सैन ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया.

शोक में डूबा मॉडलिंग जगत

    सैन रेचल की आत्महत्या ने मॉडलिंग और सोशल मीडिया जगत को झकझोर दिया. उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं.

More Stories