कौन हैं मोहित सुरी की फिल्म की नई हीरोइन अनीत पड्डा? 'सैयारा' से हर तरफ छाई
सैयारा का शानदार ट्रेलर रिलीज
इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है.
फैंस को आई श्रद्धा कपूर की याद
दर्शकों का कहना है फिल्म में अनीत पड्डा को देख उन्हें श्रद्धा कपूर की याद आ रही है.
कौन है अनीत पड्डा
चलिए जानते हैं कि आखिर फिल्म में आने वाली ये हीरोइन कौन हैं?
'सलाम वेंकी' से की करियर की शुरुआत
अनीत पड्डा ने अपने करियर की शुरुआत 2022 में फिल्म 'सलाम वेंकी' से की थी.
एक्टिंग से किया दर्शकों को इंप्रेस
इस फिल्म में उन्होंने काजोल और विशाल जेठवा के साथ नंदिनी का किरदार निभाया.
अमेजन प्राइम की सीरीज में भी कर चुकी काम
इसके बाद 2024 में अमेजन प्राइम की सीरीज 'बिग गर्ल्स डोन्ट क्राय' में रूही की भूमिका में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया.
'आशिकी 2' का किया था डायरेक्शन
मोहित सुरी ने सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' का डायरेक्शन किया था.
18 जुलाई को रिलीज होगी सैयारा
अब उनकी नई फिल्म सैयारा 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
पंजाब में हुआ अनीत का जन्म
अनीत पड्डा का जन्म पंजाब में हुआ था और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 20 साल की उम्र की थी.