OTT पर कब और कहां रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की 'किंगडम'? जानें
दर्शकों से मिला अच्छा रिस्पॉन्स
गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी इस तेलुगु फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है.
फैंस कर रहे ओटीटी रिलीज का इंतजार
अब फैंस बेसब्री से इसके OTT रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.
मेकर्स ने नहीं की कोई अनाउसमेंट
हालांकि निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर OTT रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की पुष्टि नहीं की है.
नेटफ्लिक्स ने खरीदे डिजिटल राइट्स!
खबरों के मुताबिक 'किंगडम' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने 50 करोड़ रुपये में खरीदे हैं.
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने की उम्मीद
यह फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है.
8 हफ्ते बाद ओटीटी पर दे सकती है दस्तक
आमतौर पर फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के 8 हफ्ते बाद OTT पर आती हैं.
अक्टूबर 2025 की शुरुआत में हो सकती है उपलब्ध
जिसके हिसाब से 'किंगडम' सितंबर 2025 के अंत या अक्टूबर 2025 की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो सकती है.
हिंदी वर्जन 'साम्राज्य' की थिएट्रिकल नहीं हुई रिलीज
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हिंदी वर्जन 'साम्राज्य' की थिएट्रिकल रिलीज नहीं हुई और इसे सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.
पुलिस कॉन्स्टेबल के रोल में हैं एक्टर
बता दें कि 'किंगडम' में विजय देवरकोंडा एक पुलिस कॉन्स्टेबल सूरी की भूमिका में हैं.