वाणी कपूर के जन्मदिन पर मिस न करें बर्थडे गर्ल की ये फिल्में
Babli Rautela
23 Aug 2025
मंडला मर्डर्स
वाणी कपूर ने 2025 की वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
रेड 2
2025 में रिलीज हुई 'रेड 2' में वाणी ने मालिनी पटनायक के किरदार से सबका दिल जीता.
खेल खेल में
2024 की फिल्म 'खेल खेल में' में वाणी ने अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की. यह मजेदार फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
चंडीगढ़ करे आशिकी
2021 में आई 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में वाणी और आयुष्मान खुराना की जोड़ी ने दर्शकों को खूब लुभाया.
वॉर
2019 की ब्लॉकबस्टर 'वॉर' में वाणी ने नैना के रोल से सबका ध्यान खींचा. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
बेफिक्रे
2016 में रिलीज 'बेफिक्रे' में वाणी ने शायरा गिल का किरदार निभाया, जिसमें रणवीर सिंह उनके को-स्टार थे.
शुद्ध देसी रोमांस
वाणी ने 2013 में 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की गई.
वर्सटाइल एक्टिंग का जलवा
वाणी कपूर ने थ्रिलर, रोमांस से लेकर कॉमेडी तक हर तरह की फिल्म में अपनी प्रतिभा साबित की है.
आगामी प्रोजेक्ट्स
वाणी के फैंस उनकी अगली फिल्मों और वेबसीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.