रोम-रोम में रोमांस भर देंगे ये K-Drama, मॉनसून का मजा हो जाएगा दोगुना


Babli Rautela
10 Jul 2025

क्रैश लैंडिंग ऑन यू

    'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' में प्यार और हंसी का अनोखा संगम है. बॉलीवुड स्टार काजोल की फेवरेट इस ड्रामे में एक साउथ कोरियन बिजनेसवुमन और नॉर्थ कोरियन सैनिक की प्रेम कहानी मॉनसून को और रोमांटिक बनाएगी.

बिजनेस प्रपोजल

    नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध 'बिजनेस प्रपोजल' में ऑफिस रोमांस और कॉमेडी का तड़का है. हिंदी डबिंग के साथ ये ड्रामा मॉनसून की फुहारों में मजेदार पल जोड़ देगा.

फोरकास्टिंग लव एंड वेदर

    'फोरकास्टिंग लव एंड वेदर' में मौसम वैज्ञानिकों की प्रेम कहानी है, जो बारिश की रातों को और खूबसूरत बनाएगी. नेटफ्लिक्स पर इसका रोमांस और हास्य आपको बांधे रखेगा.

समथिंग इन द रेन

    नेटफ्लिक्स का 'समथिंग इन द रेन' एक ऐसी प्रेम कहानी है जो मॉनसून की बूंदों के साथ आपके दिल को भिगो देगी. इसकी भावनात्मक गहराई हर किसी को लुभाएगी.

लवली रनर

    'लवली रनर' में टाइम ट्रैवल और रोमांस का अनोखा मिश्रण है. ये ड्रामा मॉनसून की ठंडक में गर्मजोशी और उत्साह भर देगा, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

गोबलिन

    'गोबलिन: द लोनली एंड ग्रेट गॉड' एक फंतासी ड्रामा है, जिसमें रोमांस, इमोशन और कॉमेडी का त्रिवेणी संगम है. ये हिट शो मॉनसून में मनोरंजन की गारंटी है.

किंग द लैंड

    नेटफ्लिक्स पर 'किंग द लैंड' एक होटल मालिक और कर्मचारी की रोमांटिक और मजेदार कहानी पेश करता है. मॉनसून की शामों को ये ड्रामा बनाएगा और भी खास.

मॉनसून का मूड सेट करें

    ये K-Drama नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं, जो बारिश के मौसम में रोमांस और हंसी का परफेक्ट डोज देंगे. तो, चाय की चुस्की और ये ड्रामे लें, और मॉनसून का मजा दोगुना करें!

More Stories