बॉलीवुड के इन 10 गानों को सुनकर सावन का लें पूरा मजा


Babli Rautela
18 Jul 2025

सावन का महीना

    इस गीत में सावन की हवाओं का शोर मन को झंकृत कर देता है. लता मंगेशकर और मुकेश की आवाज में ये गाना सावन की मस्ती को जीवंत करता है.

रिमझिम गिरे सावन

    अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी की जोड़ी के साथ ये गीत सावन की बूंदों को प्रेम की नाजुक डोर से बांधता है. बारिश की फुहारों में प्रेम का ये अहसास दिल को छू लेता है.

आया सावन झूम के

    धर्मेंद्र और आशा पारेख का ये गीत सावन के स्वागत का प्रतीक है. बारिश की बूंदों के साथ झूमता मन और प्रेम का उत्सव इस गाने को खास बनाता है.

लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है

    विनोद खन्ना की विरह भरी आवाज में ये गीत सावन में जुदाई के दर्द को बयां करता है. हर बूंद के साथ बरसता दर्द इस गाने को गहरी संवेदना देता है.

अब के सजन सावन में

    शर्मिला टैगोर के दिल की तड़प को दर्शाता ये गीत सावन की शरारत को बयां करता है. प्रेम और दूरी का ये मिश्रण गाने को यादगार बनाता है.

तुम्हें गीतों में ढालूंगा

    अरुण गोविल और जरीना वहाब की प्रेम कहानी को सावन की बूंदों में पिरोता ये गीत प्रेमी के जज्बात को गीतों में ढालने की चाहत को दर्शाता है

हाय हाय ये मजबूरी

    जीनत अमान और मनोज कुमार का ये गीत सावन की खूबसूरती के बीच मजबूरी की कहानी कहता है. सावन का आकर्षण और जिम्मेदारियों का बोझ इसे अनूठा बनाता है.

मैं प्यासा तुम सावन

    अमिताभ बच्चन और शर्मिला टैगोर का गाना मैं प्यासा तुम सावन आज भी दर्शकों को काफी पसंद आता है.

मेरे नैना सावन भादो

    मेरे नैना सावन भादो फिर भी मेरा मन प्यासा... राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की फिल्म महबूबा का गाना है जिसको अपनी सुरीली आवाज दी है किशोर कुमार ने.

More Stories