फिल्में कम, फिर भी करोड़ों में खेलते हैं सुनील शेट्टी! जानें कहां से करते हैं मोटी कमाई?
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
11 अगस्त, 1961 को कर्नाटक के मुल्की में जन्मे सुनील ने अपने तीन दशक लंबे करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
इतनी है एक्टर की नेटवर्थ
उनकी नेट वर्थ करीब 125 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो उनकी मेहनत का नतीजा है.
फिल्मों के अलावा यहां से करते हैं कमाई
आइए जानते हैं कि फिल्मों के अलावा सुनील शेट्टी कहां-कहां से कमाई करते हैं.
'बलवान' से बॉलीवुड में रखा कदम
सुनील शेट्टी ने 1992 में 'बलवान' से बॉलीवुड में कदम रखा था.
इन फिल्मों से बने स्टार
'मोहरा', 'धड़कन', 'बॉर्डर' और 'हेरा फेरी' जैसी फिल्मों ने उन्हें स्टार बनाया. लेकिन उनकी कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं हैं.
एक्टर के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं सुनील शेट्टी
सुनील एक बिजनेसमैन भी हैं. उन्होंने रेस्तरां और हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में इन्वेस्ट किया है.
शानदार रेस्टोरेंट के हैं मालिक
मुंबई के बांद्रा में उनका रेस्टोरेंट 'लिटिल इटली' काफी मशहूर है.
इन चीजों में भी लगाया है पैसा
इसके अलावा उन्होंने फिटनेस और वेलनेस इंडस्ट्री में भी पैसा लगाया है.
कई ब्रांड्स के लिए करते हैं विज्ञापन
इसके साथ ही सुनील शेट्टी कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करते हैं, जिनसे उन्हें करोड़ों की कमाई होती है.