OTT नहीं तो YouTube पर देख डालिए ये शानदार शॉर्ट फिल्में
Babli Rautela
08 Sep 2025
रोगन जोश
दो अजनबियों की मुलाकात और हिंसक मोड़ लेती उनकी कहानी, जो मानवीय स्वभाव और भावनाओं को उजागर करती है.
चटनी
टिस्का चोपड़ा और रसिका दुगल अभिनीत यह डार्क थ्रिलर एक गृहिणी की कहानी है, जो ईर्ष्या और बदले की भावना को छुपाती है.
द ब्रोकन टेबल
एक लड़की की मार्मिक कहानी, जो टूटी मेज को ठीक करने के बहाने अपने परिवार के रिश्तों को जोड़ने की कोशिश करती है.
प्लस माइनस
प्लस माइनस एक विवाहित महिला (दिव्या दत्ता) की कहानी है, जिसकी मुलाकात ट्रेन में एक सैनिक (भुवन बाम) से होती है
मनोरंजन
एक महत्वाकांक्षी फिल्म मेकर की व्यंग्यात्मक कहानी, जो पॉपुलर की चाह में अनोखी स्थिति में फंस जाता है.
अहल्या
पौराणिक कथा से प्रेरित यह सस्पेंस फिल्म एक पुलिस अधिकारी की रहस्यमय कहानी को आधुनिक अंदाज में पेश करती है.
जूस
शेफाली शाह की यह शक्तिशाली फिल्म लैंगिक असमानता को उजागर करती है, जहां एक पारिवारिक समारोह में महिलाओं के संघर्ष और विद्रोह को दर्शाया गया है.