सलमान खान किस्मत से बने एक्टर, क्या बनने का था सपना?
Babli Rautela
22 May 2025
सलमान खान का छिपा सपना
सलमान खान, जिन्हें बॉलीवुड का 'भाई' कहा जाता है, असल में एक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर बनना चाहते थे.
15 साल की उम्र में शुरुआत
सलमान ने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की और दो डायरेक्टर्स के साथ राइटिंग व असिस्टेंट का काम भी किया.
स्क्रिप्ट दिखाने की कोशिश
16 साल की उम्र में सलमान ने अपनी स्क्रिप्ट कई लोगों को दिखाई, लेकिन उन्हें डायरेक्टर बनने के लिए छोटा बताया गया.
एक्टिंग की सलाह
सलमान को सुझाव दिया गया कि वह डायरेक्शन छोड़कर एक्टिंग में करियर बनाएं.
18 साल की उम्र में चुनौती
18 साल की उम्र तक सलमान को डायरेक्शन की जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं माना गया.
डायरेक्शन की राह मुश्किल
उस समय फिल्मों का बजट भले छोटा था, लेकिन डायरेक्शन के लिए बड़े निवेश और भरोसे की जरूरत थी.
लोगों का भरोसा नहीं
सलमान को डायरेक्टर के रूप में भरोसा नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग को चुना.
पहला ब्रेक
एक्टिंग में कदम रखने के बाद सलमान को फिल्म बीवी हो तो ऐसी में पहला रोल मिला.