आत्मा झकझोर कर रख देंगी ये थ्रिलर फिल्में! उड़ जाएगी रातों की नींद


Babli Rautela
27 Apr 2026

दृश्यम – 2015

    अजय देवग्न अभिनीत यह फिल्म एक आम परिवार की कहानी है जो पुलिस की जांच से बचने के लिए चतुराई से प्लान बनाता है

अंधाधुन – 2018

    आयुष्मान खुराना और तब्बू स्टारर यह ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर एक अंधे पियानिस्ट की कहानी है, जिसमें हत्या, रहस्य और लगातार ट्विस्ट्स हैं.

कहानी – 2012

    विद्या बालन की गर्भवती महिला की भूमिका वाली यह फिल्म कोलकाता में गुमशुदा पति की तलाश की कहानी है.

तलाश – 2012

    आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर खान अभिनीत यह डार्क थ्रिलर एक पुलिस ऑफिसर की कहानी है जो एक एक्टर की मौत की जांच करता है.

बदला – 2019

    तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म एक बंद कमरे में सेट है, जहां एक महिला हत्या के आरोप में फंस जाती है.

कार्तिक कॉलिंग कार्तिक -2010

    फरहान अख्तर और दीपिका पादुकोण अभिनीत यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर एक युवक की कहानी है जो खुद से ही फोन कॉल्स पाता है.

गुप्त – 1997

    बॉबि देओल, मनीषा कोइराला और काजोल वाली यह क्लासिक थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री है.

ए वेनसडे – 2008

    नसीरुद्दीन शाह और अन्नू कपूर स्टारर यह फिल्म एक आम आदमी की कहानी है जो मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ अकेला खड़ा होता है.

More Stories