कभी जेब में थे सिर्फ 18 रुपये, अब इतने करोड़ के मालिक हैं राजकुमार राव
मेहनत के दम पर बनाई अपनी पहचान
अपनी शानदार एक्टिंग और मेहनत के दम पर एक्टर ने इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है.
'मालिक' से हर तरफ छाए एक्टर
इन दिनों राजकुमार राव अपनी फिल्म 'मालिक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.
कभी खाते में थे 18 रुपये
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब उनके बैंक खाते में केवल 18 रुपये थे?
आज है करोड़ों की दौलत के मालिक
आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और उनकी जिंदगी प्रेरणा की मिसाल है.
हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ जन्म
राजकुमार राव का जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ.
आर्थिक तंगी से गुजरकर किए सपने पूरे
बचपन में आर्थिक तंगी का सामना करने वाले राजकुमार ने मुंबई में अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ा संघर्ष किया.
बिस्किट खाकर गुजारे थे दिन
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके शुरुआती दिनों में पैसे इतने कम थे कि वह और उनके दोस्त मिलकर बिस्किट खाकर दिन गुजारते थे.
खाने का भी नहीं होता था पता
उनके बैंक खाते में केवल 18 रुपये थे और अगले भोजन का इंतजाम करना भी मुश्किल था.
अब इतनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर
रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 81 करोड़ रुपये है.