खूंखार विलेन...OTT पर भूलकर भी मिस न करें प्रकाश राज की ये फिल्में
Babli Rautela
26 Mar 2025
प्रकाश राज
प्रकाश राज एक जाने माने एक्टर हैं, जिन्होंने अलग अलग भाषाओं में लगभग 400 फिल्मों में काम किया है.
प्रकाश राज का जन्मदिन
बुधवार, 26 मार्च, 2025 को उनके 60वें जन्मदिन के अवसर पर, OTT पर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में देखें जिनके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार मिले हैं.
सिंघम
सिंघम एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में प्रकाश राज गोवा में अवैध रैकेट चलाने वाले एक शक्तिशाली अपराध सरगना, राजनेता और बिजनेसमैन का किरदार निभाते हैं. यह Amazon Prime Video पर उपलब्ध है
इरुवर
इरुवर एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रकाश राज एक तर्कवादी लेखक का किरदार निभाते हैं. यह Amazon Prime Video, Aha और YouTube पर उपलब्ध है.
अंतहपुरम
अंतहपुरम एक तेलुगु भाषा की फिल्म है जिसमें प्रकाश राज ने एक कुख्यात गुट नेता नरसिम्हा का किरदार निभाया है और यह यूट्यूब पर उपलब्ध है.
अप्पू
अप्पू, एक और फिल्म है जिसमें उन्होंने महारानी का किरदार निभाया है, जो वेश्यालय चलाने वाली एक ट्रांसवुमन है. यह जियोहॉटस्टार और एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है
धया
धया एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें एक्टर एक खूंखार और कुख्यात उपद्रवी का किरदार निभा रहे है. यह यूट्यूब पर उपलब्ध है.
कांचीवरम
कांचीवरम एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें वह जेल से रिहा हुए एक अपराधी का रोल निभा रहे हैं. यह ZEE5, जियोहॉटस्टार और यूट्यूब पर उपलब्ध है.
अन समयाल अरायिल
अन समयाल अरायिल एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.