दुर्गा पूजा पर चाहिए परफेक्ट बंगाली लुक! इन एक्ट्रेसेस से लें इंस्पिरेशन


Babli Rautela
13 Sep 2025

टीना दत्ता

    टीना दत्ता का सफेद साड़ी रेड बॉर्डर वाला लुक दुर्गा पूजा की परंपरा को जीवंत करता है. गोल्ड ज्वेलरी, लाल चूड़ियां और मांगटीका के साथ आलता लगाए हाथों ने इसे रॉयल टच दिया.

काजोल

    काजोल की क्रीम-गोल्डन साड़ी लाल बॉर्डर के साथ सिंपल गोल्ड ज्वेलरी और बड़ी लाल बिंदी से सजी है. बालों में गजरा जोड़कर उन्होंने ट्रेडिशनल बंगाली अंदाज को मॉडर्न ट्विस्ट दिया.

देवोलीना भट्टाचार्जी

    देवोलीना का सफेद-रेड बॉर्डर वाली साड़ी लाल ब्लाउज के साथ परफेक्ट मैच है. गोल्ड ज्वेलरी, चूड़ियां और बड़ी लाल बिंदी ने इसे ऑथेंटिक बंगाली बनाया.

सुमोना चक्रवर्ती

    सुमोना की रेड बनारसी साड़ी गोल्डन जरी वर्क से जगमगा रही है. गोल्डन ज्वेलरी, कंगन, नेकपीस और बड़ी लाल बिंदी के साथ खुले बालों ने फेस्टिव वाइब्स बढ़ाए.

पूजा बनर्जी

    पूजा बनर्जी की सफेद साड़ी लाल बॉर्डर के साथ सिंपल ब्लाउज और गोल्डन झुमके से सजी है. लाल चूड़ियां, माथे की बिंदी और हल्का मेकअप खुले बालों के साथ एलीगेंट लग रहा.

रूपाली गांगुली

    रूपाली की ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी रेड बॉर्डर और रेड ब्लाउज के साथ सिंदूर-चूड़ियों से सजी है. बड़ी लाल बिंदी और खुले बालों ने बंगाली पूजा लुक को स्पेशल बनाया.

देबिना बोनर्जी

    देबिना की क्रीम-गोल्डन साड़ी रेड बॉर्डर और फुल स्लीव गोल्डन ब्लाउज के साथ रेड-बीड ज्वेलरी से निखरी है. लाल बिंदी, गजरा हेयरस्टाइल और सिंपल मेकअप ने इसे ट्रेडिशनल टच दिया.

तनिशा मुखर्जी

    तनिशा की रेड सिल्क साड़ी गोल्डन बॉर्डर और डीप नेक ब्लाउज के साथ मांगटीका-गोल्ड ज्वेलरी से सजी है. हाई बन हेयरस्टाइल और बड़ी बिंदी ने ट्रेडिशनल पूजा अवतार को कंपलीट किया.

मौनी रॉय

    मौनी रॉय की ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी पहनी, जिसे मैरून ब्लाउज के साथ पेयर किया है. इसके साथ ही इसमें गोल्डन चोकर नेकपीस, झुमके और क्लासी बन हेयरस्टाइल से इसे पूरा किया है.

More Stories