पटौदी के दामाद कुनाल खेमू के 42वां जन्मदिन पर जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं
25 मई को मनाते हैं जन्मदिन
आज 25 मई को कुनाल अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं. फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.
पटौदी परिवार के दामाद हैं कुनाल खेमू
कुनाल खेमू, सैफ अली खान के जीजा हैं और पटौदी खानदान के दामाद होने के साथ खुद भी एक बेहतरीन एक्टर हैं.
मुंबई में बसी जिंदगी
कुनाल का परिवार बाद में श्रीनगर से मुंबई शिफ्ट हो गया, जहां उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.
श्रीनगर में हुआ था जन्म
कुनाल का जन्म 1983 में श्रीनगर में हुआ था. वह कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखते हैं.
चाइल्ड आर्टिस्ट से की शुरुआत
कुनाल ने 1987 में टीवी शो 'गुल गुलशन गुलफाम' से अपना करियर शुरू किया. फिल्म 'सर' से किया बॉलीवुड डेब्यू.
एक्टिंग के साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया
कुनाल एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं. मेहनत से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.
सादगी भरा लेकिन शानदार जीवन
कुनाल की लाइफस्टाइल सिंपल है, लेकिन वो किसी भी चीज की कमी नहीं रखते. उन्हें ट्रैवल और फिटनेस का शौक है.
2015 में सोहा अली खान से की शादी
सोहा और कुनाल की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी. दोनों ने 2015 में शादी की थी और एक प्यारी बेटी है इनकी.
कितनी है कुनाल की नेटवर्थ?
स्टार्सअनफोल्डेड की रिपोर्ट के मुताबिक कुनाल खेमू की कुल संपत्ति करीब 25 करोड़ रुपये है, यानी लगभग 3 मिलियन डॉलर.