फिल्मी जगत में नहीं चला सिक्का, जानें कौन हैं करिश्मा कपूर की सौतन प्रिया सचदेव?
फिल्मी दुनिया से लेकर बिजनेस में बनाई पहचान
प्रिया सचदेव एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया से लेकर बिजनेस तक अपनी पहचान बनाई.
मशहूर बिजनेसवुमन हैं संजय कपूर की तीसरी पत्नी
प्रिया, करिश्मा कपूर की सौतन और संजय कपूर की तीसरी पत्नी, दिल्ली की मशहूर बिजनेसवुमन हैं.
पिता भी है बड़े ऑटोमोबाइल डीलर
उनके पिता अशोक सचदेव एक बड़े ऑटोमोबाइल डीलर हैं.
लंदन से की पढ़ाई
प्रिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की और बिजनेस की दुनिया में कदम रखने से पहले मनोरंजन जगत में किस्मत आजमाई.
नील निक्की में निभाया छोटा सा रोल
प्रिया ने यश चोपड़ा की फिल्म नील निक्की में छोटा किरदार निभाया और कई म्यूजिक वीडियो व विज्ञापनों में नजर आईं.
फिल्मी इंडस्ट्री के बाद चुनी बिजनेस की राह
लेकिन अभिनय में सफलता न मिलने पर उन्होंने बिजनेस की राह चुनी.
पहले ले चुकी विक्रम चटवाल से तलाक
2006 में प्रिया ने अमेरिकी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से शादी की, जो 10 दिन तक चली भव्य शादी के लिए चर्चित रही. लेकिन 2011 में दोनों का तलाक हो गया.
करिश्मा से तलाक के बूाद बनीं संजय की तीसरी पत्नी
2017 में प्रिया ने संजय कपूर से शादी की, जो करिश्मा कपूर से तलाक के बाद उनकी तीसरी पत्नी बनीं.
कपल का है एक बेटा
इस शादी से उनका एक बेटा अजारियस है. संजय ने प्रिया की बेटी सफीरा को भी गोद लिया था.