टीवी के वो सेलेब्स जिन्होंने अपने ही को-स्टार्स को दे दिया दिल, रचाई शादी
Babli Rautela
23 Aug 2025
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर दीपिका और शोएब की प्रेम कहानी शुरू हुई. दोनों ने शादी की और अब अपने बेटे रुहान के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया
‘ये है मोहब्बतें’ में साथ काम करते हुए दिव्यांका और विवेक करीब आए. स्क्रीन पर अलग-अलग किरदार निभाने के बावजूद, दोनों ने शादी कर फैंस को चौंकाया.
सनाया ईरानी और मोहित सहगल
‘मिले जब हम तुम’ के सेट पर सनाया और मोहित को प्यार हुआ. कई साल डेटिंग के बाद इस जोड़े ने शादी के बंधन में बंधकर अपनी लव स्टोरी को पूरा किया.
रवि दुबे और सरगुन मेहता
‘12/24 करोल बाग’ में साथ काम करते हुए रवि और सरगुन की केमिस्ट्री बनी. प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर एक मिसाल कायम की.
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के सेट पर हितेन और गौरी का दिल मिला. दो शोज में साथ काम करने के बाद दोनों ने शादी की और अब दो बच्चों के माता-पिता हैं.
रश्मि देसाई और नंदीश संधू
‘उतरन’ के सेट पर रश्मि और नंदीश को प्यार हुआ और दोनों ने शादी की. हालांकि, उनकी शादी कुछ साल बाद तलाक के साथ खत्म हो गई.
अविनाश सचदेव और शालमली देसाई
‘इस प्यार को क्या नाम दूं? फिर से’ के सेट पर अविनाश और शालमली करीब आए. 2015 में शादी हुई, लेकिन 2017 में दोनों अलग हो गए.
राम कपूर और गौतमी गाडगिल
‘घर एक मंदिर’ में साथ काम करते हुए राम और गौतमी का प्यार परवान चढ़ा. शादी के बाद दोनों दो बच्चों के साथ सुखी जीवन जी रहे हैं.